{"_id":"5bf601f9bdec22693257c987","slug":"201542849017-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूरा कट को किया लेफ्ट फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूरा कट को किया लेफ्ट फ्री
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूरा कट बंद कर लेफ्ट फ्री व्यवस्था लागू
नोएडा। मास्टर प्लान रोड नंबर-3 के जरिये गाजियाबाद को नोएडा से जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को मामूरा कट बंद कर लेफ्ट फ्री व्यवस्था लागू कर दी। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक मामूरा चौक से सेक्टर-66 की तरफ आनेजाने वाले मार्ग पर ऑटो व ई-रिक्शा सवारियों के इंतजार में खड़े हो जाते हैं। इसकी वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसे लेकर लगातार शिकायतें की जा रही थीं। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने मामूरा चौक पर सेक्टर-66 की तरफ आने व जाने वाले मार्ग पर बना कट बैरियर लगाकर अस्थायी रूप से बंद कर दिया। सेक्टरों के अंदर से आने वाले व सेक्टर में जाने वाले वाहन बायीं ओर मुड़कर सीधे गंतव्य की ओर जा सकेंगे। ब्यूरो