{"_id":"6b070dfb15898e6ce604cafd","slug":"amar-ujala-news-jammer-coverage-increased-business-decreased-noida-news-c-1-noi1095-4969880-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद : जैमर का दायरा बढ़ा, कारोबार घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद : जैमर का दायरा बढ़ा, कारोबार घटा
विज्ञापन
अमित जैन
फोटो-- -- -
- सेक्टर-64 के आदर्श परीक्षा केंद्र से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित
- ग्राहकों के ऑर्डर अटके, यूपीआई भुगतान और ई-बिलिंग प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सेक्टर-64 में बना आदर्श परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के साथ-साथ स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों की अग्नि परीक्षा ले रहा है। जब-जब कोई परीक्षा होती है, तब आसपास के करीब 500 मीटर के दायरे में जैमर प्रभावी होने ने सारी ऑनलाइन सुविधाए ठप हो जाती हैं। यह बात व्यापारियों ने अमर उजाला संवाद में कही।
सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के पास मामूरा बाजार के व्यापारियों और सेक्टर के उद्यमियों संग बुधवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि जब से आदर्श परीक्षा केंद्र बना है, उनका व्यापार ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने से 60 फीसदी तक ठप हो चुका है। यह हाल सिर्फ व्यापारियों का नहीं, बल्कि आस पास की बड़ी कंपनियों का भी है। इसका समाधान करने के लिए व्यापारियों ने तीन-तीन वाई फाई तक व्यापारियों लगवाए, लेकिन वह भी परीक्षा केंद्र के जैमर के सामने टिक नहीं पा रहे। आलम यह है कि जिस दिन परीक्षा केंद्र में दो या तीन शिफ्टों में परीक्षाएं होती हैं, उस दिन दिनभर जैमर सक्रिय रहता है, जिससे पूरा दिन व्यापारियों के लिए सूना हो जाता है। एक भी ग्राहक आसपास नहीं भटकता है। कंपनियों से जारी होने वाले ई-वे बिल भी जारी नहीं हो पाते हैं, जिससे उत्पादन और लॉजिस्टिक सुविधाएं ठप हो जाती हैं। उद्यमियों ने बताया कि कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो अब यहां से इसी जैमर से होने वाली ऑनलाइन असुविधा के चलते दूसरी जगह पर शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं।
डीएम-कमिश्नर से की शिकायत, समाधान लंबित
व्यापारियों ने बताया कि आदर्श परीक्षा केंद्र को दूसरी जगह स्थानांतरित करने या जैमर का दायरा सीमित करने की मांग को लेकर डीएम से लेकर कमिश्नर तक सभी अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। दर्जनों व्यापारी अब तक 500 से अधिक शिकायतें कर चुके हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कोट
जब से आदर्श परीक्षा केंद्र बना है, तब से हमारा काम 60 फीसदी कम हो गया है। - दीपक जालान
ई-वे बिल जनरेट नहीं हो पा रहे हैं। तीन-तीन वाई-फाई लगवाने के बावजूद इंटरनेट सेवाएं ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं।- रजिंदर कुमार दुआ
अभ्यर्थियों के परिजनों से अवैध रूप से पार्किंग, सामान और शौचालय के लिए पैसे लिए जाते हैं। - सुमित्रा चौहान
जिस दिन तीन शिफ्टों में परीक्षाएं आयोजित होती हैं, उस दिन दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। - मनोज बघेल
ऑनलाइन काम ठप होने की वजह से हम उद्यमी यहां से शिफ्टिंग की तैयारी कर रहे हैं। - हरीश बत्रा
अब तक डीएम से लेकर हर प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान हुआ है। - अमित जैन