{"_id":"6b070f9b63a9e6a3ec02fae8","slug":"fancy-lights-installed-at-the-up-international-trade-show-have-gone-missing-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113031-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगीं फैंसी लाइटें गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगीं फैंसी लाइटें गायब
विज्ञापन
सूरजपुर चौक से एलजी चौक के बीच के सिर्फ पोल खड़े
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर-कासना रोड पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के बीच लगाई गईं फैंसी लाइट गायब हो गई हैं। एक दर्जन से अधिक जगह अब केवल पोल ही खड़े रह गए हैं। ग्रेनो प्राधिकरण के जिम्मेदार इसके पीछे तकनीकी कारण बता रहे हैं। कहा गया है कि जल्दी ही ठेकेदार से यहां लाइट लगवा दी जाएंगी।
ग्रेनो ईस्ट के सूरजपुर तिराहे से क्राउन प्लाजा तक का मार्ग लाइट नहीं होने की वजह से अब अंधेरे में डूब गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यहां फैंसी लाइटें लगी थीं। अब कुछ दिन से पोल पर लाइटें नहीं है। ऐसी आशंका जताई है कि लाइटें चोरी हो गई हैं। गौरतलब है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान सितंबर में प्रमुख सड़कों पर रोशनी के लिए फैंसी लाइटें लगाई गई थीं। करीब 15 मीटर ऊंचे पोल से लाइटें चोरी हो जाना खुद में एक अचंभा बना हुआ है।
सूरजपुर तिराहे से क्राउन प्लाजा और आगे एलजी चौक तक करीब 15 पोल से लाइटें गायब हैं। मौके पर सिर्फ खाली पोल और फाउंडेशन ही बचे हैं। इतना ही नहीं, पोल के पास लगी लोहे की ग्रिल भी चोरी हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोर बेखौफ आते हैं, लाइटें खोलते हैं और ले जाते हैं। इस मार्ग पर न पुलिस की गश्त है और न ही प्राधिकरण की निगरानी है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि इन पोल पर लाइटें लगानी अभी बाकी हैं। चोरी की बात सही नहीं है। संबंधित ठेकेदार से इस संबंध में बात की गई है। एक सप्ताह के भीतर इन सभी स्थानों पर लाइटें लगा दी जाएंगी।