फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2 rewarded criminal arrested

25000 के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ में लगी गोली

Sat, 29 Feb 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
2 rewarded criminal arrested
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। उनकी पहचान 25000 रुपये के इनामी हापुड़ निवासी रविंद्र गुप्ता और गाजियाबाद निवासी सत्यम के रूप में हुई है। आरोपियों से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद की गई हैं। रविंद्र के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान की टीम को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि दो बदमाश लूट के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। श्री राम ग्लोबल स्कूल के पीछे पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। यहां बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़े। रविंद्र और सत्यम दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग से मारपीट कर 10000 रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। बदमाशों के एक साथी को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। फरार बदमाशों पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed