फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2.63 crore fraud from private company's ex officer

निजी कंपनी के अधिकारी से 2 करोड़ 63 लाख की धोखाधडी

Sat, 29 Aug 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
2.63 crore fraud from private company's ex officer
निजी कंपनी के पूर्व अधिकारी से 2.63 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। बीमा कंपनी का अफसर बन रकम दोगुनी कराने का झांसा देकर बुजुर्ग से 2.63 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की बेटी की शिकायत पर सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने महिलाओं समेत 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-26 निवासी एसके बंसलएक नामी निजी कंपनी से 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी दो बेटियां हैं और दोनों विदेश में रहती हैं। उनके खाते में काफी रकम जमा थी। जनवरी 2018 में पहली बार बीमा कंपनी का अफसर बनकर एक व्यक्ति ने उन्हें किया। रकम दोगुनी कराने का झांसा देकर उनसे 30 लाख रुपये जमा करा लिए। शिकायत के अनुसार नवंबर 2019 तक पीड़ित से तीन बार में 2.63 करोड़ रुपये खातों में जमा कराए गए। आरोपियों ने कभी बैंक, कभी बीमा कंपनी और कभी इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अॅथारिटी उर्फ इरडा का अफसर बनकर बुजुर्ग को फोन किया। आरोपी उन्हें झांसा देने के लिए समय-समय पर कुछ दस्तावेज भी भेजते रहते थे। इस बीच बुजुर्ग ने अपने दामाद से भी 46 लाख रुपये उधार लेकर आरोपियों के खाते में जमा कराए थे। कुछ समय बाद जब उन्होंने सिंगापुर में रहने वाली बेटी वंदना से भी पैसे मांगे तो उसने पूछा लिया कि वह इतना पैसा कहां जमा कर रहे हैं। इस पर बुजुर्ग ने बीमा में पैसा दोगुना होने की बात बताई। बुजुर्ग की बेटी ने पड़ताल की तब धोखाधड़ी का पता चला। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि जगमोहन शुक्ला, सीमा अग्रवाल, पूनम, प्रतिभा अग्रवाल, श्यामलाल गुप्ता, सावित्री महाजन, स्वामी, वंदना खुराना नाम के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

केस दर्ज होने में लगा समय
बुजुर्ग की बेटी ने काफी पहले ही सेक्टर-20 कोतवाली में शिकायत दी थी। लेकिन कभी लॉकडाउन तो कभी अधिकारी का तबादला होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। कई गिरोह भी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed