{"_id":"6aae9170f19af834af064d7c","slug":"19th-global-film-festival-concludes-in-noida-rakesh-bedi-highlights-importance-of-passion-sandeep-marwah-presi-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल संपन्न: राकेश बेदी ने जुनून को बताया जरूरी, संदीप मारवाह ने की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल संपन्न: राकेश बेदी ने जुनून को बताया जरूरी, संदीप मारवाह ने की अध्यक्षता
Sat, 19 Sep 2026 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:13 PM IST
सार
नोएडा में मारवाह स्टूडियो में आयोजित तीन दिवसीय 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा-2026 शनिवार को यादगार प्रस्तुतियों और भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। फेस्टिवल के अंतिम दिन सिनेमा, फिल्मी सितारों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा-2026 संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में मारवाह स्टूडियो में आयोजित तीन दिवसीय 19वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा-2026 शनिवार को यादगार प्रस्तुतियों और भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गया। फेस्टिवल के अंतिम दिन सिनेमा, फिल्मी सितारों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
अभिनेता राकेश बेदी ने साझा किए अपने अनुभव
समारोह के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता राकेश बेदी रहे। उन्होंने चर्चा के दौरान युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, “किसी भी काम में पैशन (लगन) होना बेहद जरूरी है।” उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉलीवुड को एक नए दृष्टिकोण से देखने का मौका दिया है, जिसे सिनेमा जगत में 'पहले और बाद' के दौर के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दिग्गज हस्तियों और विदेशी राजदूतों की रही गरिमामयी उपस्थिति
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिरकत की, जिन्होंने युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को हमेशा प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा समारोह में अशोक त्यागी, शशि रंजन, आनंद महेंद्रू, पंकज पाराशर, नरेश बेदी, चित्तरंजन त्रिपाठी, इश्तियाक खान और हीना पंचाल सहित कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई देशों के राजनयिक भी पहुंचे, जिनमें पनामा के राजदूत अलोंसो कोर्रिया मिगुएल, मोल्दोवा की राजदूत इंगा इओनेसी, इक्वाडोर के राजदूत फर्नांडो बुचेली और मोजाम्बिक के राजदूत अरमांडो पेड्रो मुइउआने जूनियर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है यह फेस्टिवल: संदीप मारवाह
फेस्टिवल के अध्यक्ष संदीप मारवाह ने इस अवसर पर कहा कि यह फेस्टिवल अब केवल एक साधारण आयोजन नहीं, बल्कि एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। यहां दुनिया भर के फिल्मकार, राजनयिक और छात्र आपस में संवाद कर रहे हैं। उन्होंने इस सफल और ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।