{"_id":"5b44ae4f4f1c1b9d288b5a34","slug":"191531227727-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों के रात के समय हैड क्वाटर पर नहीं ठहरने से लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों के रात के समय हैड क्वाटर पर नहीं ठहरने से लोग
Updated Tue, 10 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के हेडक्वार्टर में न ठहरने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल स्तर के अधिकारियों के रात में अपने हेडक्वार्टर पर न ठहरने व सुबह दफ्तर समय पर न पहुंचने के कारण लोग परेशान हैं। इस संबंध में मंगलवार को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हर भगवान सिंह बिल्ला नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर को लिखित शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने आश्वासन दिया है कि संबधित विभागों के सभी अधिकारियों को रात में हेडक्वार्टर पर ठहरने के निर्देश दिए जाएंगे।
पूर्व मंडलाध्यक्ष का आरोप है कि अधिकांश अधिकारी गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों से आते हैं, जो शाम होने से पूर्व ही अपने घरों के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद कार्यदिवस पर अधिकारी देर से पहुंचते हैं। इससे आमजन के कार्य प्रभावित होते हैं। समस्या को लेकर मंडल अध्यक्ष ने विधायक को लिखित में शिकायत देकर समस्या समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या से सीएम को भी जल्द अवगत कराया जाएगा।