फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पटना : राबड़ी के समर्थन में आए मोदी

पटना : राबड़ी के समर्थन में आए मोदी

Tue, 22 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पटना : राबड़ी के समर्थन में आए मोदी
सृजन घोटाले मामले में राबड़ी
विज्ञापन

के समर्थन में आए सुशील मोदी
- कहा, राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान नहीं लगाया जा सकता आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समर्थन में दिखे। सृजन घोटाले पर जब सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ा था उसी बीच सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भले सृजन घोटाले के समय मुख्यमंत्री राबड़ी देवी थीं, लेकिन केवल इस आधार पर उनके खिलाफ कोई मामला या आरोप नहीं लगाया जा सकता।

सुशील मोदी मंगलवार को बिहार विधानसभा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मोदी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को वह चाहे मुख्यमंत्री हो या वित्तमंत्री केवल उस कार्यकाल में घोटाला होने से उनकी संलिप्तता साबित नहीं होती, लेकिन अगर जांच में किसी के खिलाफ साक्ष्य पाया गया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। अपने खिलाफ आरोपों पर सुशील मोदी ने कहा कि राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मंत्री रहे और तेज प्रताप यादव जब स्वास्थ्य मंत्री थे तब भी उनके विभाग के पैसे का गबन हुआ, लेकिन इससे इनको दोषी नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed