{"_id":"5aafb69f4f1c1b90778b6666","slug":"171521464991-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टी-20 मैच पर सट्टा लगाते दो युवक गिरफ्तार
गुरुग्राम। भारत- बांग्लादेश के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगाते पुलिस ने दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी सहित अन्य सामान बरामद किया है।
सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिवाजी नगर निवासी नवीन विपुल ग्रीन में बने एक फ्लैट में साथियों संग मौजूद है और उक्त मैच पर सट्टा लगवा रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। यहां से दो युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-10 निवासी नवीन व शिवाजी नगर निवासी दिनेश के रूप में हुई। नवीन यहां मोबाइल पर आने वाली कॉल सुनकर लैपटॉप में नोट कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर मोबाइल, एलईडी सहित अन्य सामान कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------