फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   व्यापारियों को मिलकर---------

व्यापारियों को मिलकर---------

Tue, 10 Jul 2018 08:32 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को मिलकर---------
‘हक के लिए व्यापारियों को मिलकर लड़ना होगा’
विज्ञापन

नोएडा। व्यापारी अगर एकजुट होकर काम करेंगे तो सरकार से लड़ाई आसान होगी। यदि बिखर गए तो व्यापारियों को शोषण बढ़ेगा। यह बात मंगलवार को व्यापारी व सपा नेता अशोक चौहान ने सेक्टर-18 में व्यापारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकारें आई हैं, व्यापारियों के कामकाज पर अंकुश लगा है। व्यापारियों पर तमाम तरह के दबाव बढे़े हैं। व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके लिए जरूरी है कि संगठित होकर अपनी बात उठाओगे तो निश्चित ही अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। सेक्टर-18 बाजार में जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापारी संगठन कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से मिले हैं। प्राधिकरण ने कुछ काम कराए भी हैं, लेकिन वे अधूरे हैं। सेक्टर-18 का व्यापारी अगर परेशान होगा तो शहर के अन्य स्थानों के व्यापारियों को किस तरह से परेशान किया जाता होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed