{"_id":"5b424ddb4f1c1b77468b5587","slug":"161531071963-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबूपुरा में बिजली संकट, हर वर्ग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबूपुरा में बिजली संकट, हर वर्ग परेशान
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रबूपुरा में बिजली संकट, हर वर्ग परेशान
रबूपुरा। रबुपूरा में भीषण गर्मी में बिजली संकट से हर वर्ग परेशान है। आलम यह है कि पिछले तीन दिन में सिर्फ पांच घंटे बिजली आपूर्ति की गई है। इससे पहले भी बिजली किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई थी। दरअसल, आंधी और तूफान से बड़ी संख्या में पोल गिर गये थे। वहीं, बिजली कटौती से परेशान अखिल भारतीय किसान सभा ने सोमवार से बिजली घर पर अनिश्चित कालीन धरना देेने की घोषणा की है। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद संभालने के कुछ दिन बाद ही बिजलीसमस्याओं से लोगों को छुटकारा दिलाने की बात कही थी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश है। बावजूद लोग भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मर खराब होने से कई गांव, कस्बे या फिर पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है।
विपक्ष का भी हमला
बहुजन समाज पार्टी संगठन सचिव लोकसभा क्षेत्र बलवीर आजाद का कहना है कि बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। अफसर कोई सुनवाई नहीं कर रहे। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ठा. स्वतंत्रपाल सिंह का कहना है कि जेवर क्षेत्र के विधायक रबूपुरा के रहने वाले हैं। बावजूद क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विद्युत अधिकारियों से शिकायत करने और चेतावनी देने के बावजूद आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ है। इससे धान की बुवाई के दौरान सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते किसान बिजली घर पर सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
नत्थीमल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा