फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   16 African nationals including three women living illegally arrested

Noida News: अवैध रूप से रह रहे तीन महिलाओं समेत 16 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
16 African nationals including three women living illegally arrested
मुख्य खबर----फालोअप
विज्ञापन


अवैध रूप से रह रहे 16 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
- विदेशियों की जांच का अभियान शुरू, एलआईयू और पुलिस ने कासा ग्रीन सोसाइटी में की पड़ताल



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ जांच अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन कासा ग्रीन सोसाइटी निवासी तीन महिलाओं समेत 16 अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दस नाइजीरियाई शामिल हैं। गिरफ्तार विदेशी नागरिक जांच टीम को वैध वीजा पासपोर्ट नहीं दिखा पाए थे।
बृहस्पतिवार सुबह एलआईयू और पुलिस टीम कासा ग्रीन सोसाइटी में पहुंच गई। पुलिस टीम की जांच से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने पुलिस से बचने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पुलिस मौके से 20 अफ्रीकी नागरिकों को लेकर बीटा-2 थाने पहुंची। बाद में चार लोगों ने बाद के वैध वीजा दिखाने पर छोड़ दियागया। अहम है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मित्रा सोसाइटी में ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा होने के बाद जिले में अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिए थे।
विज्ञापन




चीनी ठगों के खुलासे के बाद भी नहीं ली पुलिस-एलआईयू ने सुध



पिछले साल बिहार बार्डर पर दो चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद ग्रेटर नोएडा में नशे के अवैध अड्डे, फर्जी कंपनियां बनाकर अवैध कारोबार करने और करोड़ों रुपया हवाला के जरिये विदेशी भेजने का खुलासा हो चुका था। फर्जीवाड़े को अवैध रूप से रहने वाले चीनी नागरिकों ने अंजाम दिया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस और एलआईयू की टीम अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों पर शिकंजा नहीं कस पाई। उस दौरान जिम्मेदार पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर जांच व कार्रवाई की बात कही गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन








2019 में चला था अभियान



जिले में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने से पूर्व तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने वर्ष 2019 में अवैध विदेशियों की धरपकड़ का अभियान चलाया था। उस दौरान बड़ी संख्या में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी पकड़े गए थे। इनमें अधिकांश नाइजीरियाई व अन्य अफ्रीकी देशों के आरोपी थे। बाद में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को दूतावास की मदद से उनके देश छोड़ा गया था।








नागरिकता के लिए भारतीयों से करते हैं शादी



कई अफ्रीकी नागरिक भारत में पासपोर्ट व वीजा खत्म होने के बाद यहां से लौटने के बजाय यहां रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कई अफ्रीकी नागरिक भारत की युवतियों से शादी कर यहां की नागरिकता हासिल कर चुके हैं। आरोपी कई बार नशे की लत लगाकर भी युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed