फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिल्डर या बिजली कंपनी उठाएं मल्टी प्वाइंट कनेक्शन का खर्च

बिल्डर या बिजली कंपनी उठाएं मल्टी प्वाइंट कनेक्शन का खर्च

Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिल्डर या बिजली कंपनी उठाएं मल्टी प्वाइंट कनेक्शन का खर्च
मल्टी प्वाइंट कनेक्शन मामला
विज्ञापन

--
बिल्डर या बिजली कंपनी उठाएं खर्च
- नेफोवा ने पीएम और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पत्र नोटिफिकेशन में बदलाव की मांग की
- कहा बिजली कनेक्शन देने के नाम पर बिल्डर पहले ही वसूल चुके हैं पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नेफोवा ने शनिवार को प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर मल्टी प्वाइंट कनेक्शन के नोटिफिकेशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। नेफोवा की मांग है कि सोसायटियों में मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर होने वाले खर्च बिल्डर या बिजली कंपनी को उठाना चाहिए। संगठन की ओर से कहा गया है कि बिल्डर पहले ही खरीदारों से बिजली कनेक्शन के नाम पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल चुके हैं।
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को मल्टी प्वाइंट कनेक्शन में बदलने का आदेश दिया था। इस आदेश में कई विसंगतियां है। एक नियम के तहत परिवर्तन के खर्च को बिल्डर या अपार्टमेंट आनर्स एसोसिएशन (एओए) वहन करेगा। बिल्डर व एओए इस खर्च को उपभोक्ताओं से वसूल सकता है। इस नियम में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन के नाम पर बिल्डर 50 हजार से एक लाख रुपये तक वसूल चुका है। अब मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर बिल्डर वसूली की तैयार में है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अभिषेक ने मांग की है कि बिजली कंपनी के पास जो सुरक्षा शुल्क जमा है, उसको मल्टी कनेक्शन के खर्च में जोड़ा जाए। साथ ही सरकार खरीदारों को सब्सिडी दें।
विज्ञापन

वहीं पंचशील ग्रींस सोसायटी निवासी विकास कुमार ने बताया कि एक नियम के तहत सोसायटी में केबल मरम्मत, पैनल रूम, वायर, नेटवर्क मेंटेनेंस और खराब ट्रांसफर बदलने की जिम्मेदारी एओए या बिल्डर की होगी। अगर ऐसा हुआ तो बिल्डर की मनमानी जारी रहेगी। मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर बिल्डर अधिक वसूली करेगा। उन्होंने बताया कि मल्टी कनेक्शन में लगने वाला मीटर करीब 15 हजार रुपये का होगा। सरकार से सस्ते मीटर उपलब्ध कवाने के साथ-साथ किश्तों पर मीटर देने की मांग की है। नेफोवा ने सोसायटियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का भी समय मांगा है। ताकि, विसंगतियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेबसाइट पर जानकारी अपलोड नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नोएडा पावर कंपनी (एनपीसीएल) ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। वह सोमवार को जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे। वहीं एनपीसीएल एक सप्ताह के अंदर पूरी जानकारी अपलोड होने की बात कह रहा है। इसी 8 दिसंबर को डीएम ने एनपीसीएल को पूरी प्रक्रिया को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। उस समय बिजली कंपनी ने तीन दिन के अंदर पूरी ब्योरा अपलोड करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।


कोट
मल्टी प्वाइंट कनेक्शन की जानकारी का पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। उसमें पत्र भेजने, जवाब आने, कहां-कहां अलग-अलग कनेक्शन देने का काम चल रहा है आदि जानकारी होगा। इसका एक लिंक वेबसाइट पर दिया जाएगा।- सारनाथ गांगुली, जीएम, एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed