{"_id":"5c1542b1bdec225b5e536d7a","slug":"15448972396-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया राजधानी के बिजली मीटर में हुई गड़बड़ी:माकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए किया राजधानी के बिजली मीटर में हुई गड़बड़ी:माकन
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबानी की कंपनी ने ही बिजली
मीटर में की गड़बड़ी : माकन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस और इसके अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील में मोदी सरकार की ओर से किए गए भ्रष्टाचार को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह डील की गई थी। कंपनी के पास जमीन है, लेकिन जहाज बनाने का कोई अनुभव नहीं है। माकन ने आरोप लगाया कि अनिल अंबानी की कंपनी ने ही दिल्ली के बिजली मीटरों में गड़बड़ी की है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से वीआईपी पार्क, केशवपुरम में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में माकन ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल को यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना में चार गुना अधिक कीमत पर खरीदने का करार किया। साथ ही मामले पर सर्वोच्च न्यायालय को भी गुमराह किया। माकन ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी के नेतृत्व में हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव में सफलता मिली है, उससे स्पष्ट है कि अनुभवी और युवा नेताओं का तालमेल कामयाबी की चाबी है। ऐसा ही उदाहरण मैं और वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित साथ काम करके दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे।
20-20 कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी
अजय माकन ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की सोच से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली में 20-20 कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी बनाई है। इसके जरिये कांग्रेस के कार्यक्रमों, नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।