{"_id":"5c144db6bdec225559751f45","slug":"154483452415-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए भाई ने फेसबुक पर की मार्मिक अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए भाई ने फेसबुक पर की मार्मिक अपील
Updated Sat, 15 Dec 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: फेसबुक पर की अपील तो दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
14वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बसरख की ईको विलेज सोसायटी में 14वीं मंजिल से गिरकर महिला आरती (29) की मौत के मामले में फेसबुक पर न्याय के लिए अपील करने के बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है। भाई ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
भाई अभिमन्यु ने फेसबुक पर लिखा है कि वर्ष 2013 में उसकी बहन का विवाह हुआ था। वह दिन कितना खुशी का था और अब उसकी मौत के बाद पूरा परिवार दुखी है। उसने अपनी दो वर्षीय भांजी के बारे में लिखा है कि वह ‘मम्मा कहकर रोती है तो उसे हम क्या जवाब दें। उसे कैसे बताएं कि अब उसे मां का प्यार कौन करेगा’। वहीं, इस संबंध में बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।