फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सोशल साइंस रिसर्च दो साल में 15 सौ प्रोजेक्ट होंगे मंजूर

सोशल साइंस रिसर्च दो साल में 15 सौ प्रोजेक्ट होंगे मंजूर

Wed, 28 Nov 2018 07:05 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
सोशल साइंस रिसर्च दो साल में 15 सौ प्रोजेक्ट होंगे मंजूर
सोशल साइंस रिसर्च : दो साल में 15 सौ प्रोजेक्ट होंगे मंजूर
विज्ञापन

- यूजीसी ने केंद्र और राज्यों के विश्वविद्यालय को भेजी सूचना
फरवरी 2020 तक चार बार आवेदन का मौका, 11 विषयों में अनुसंधान की सूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान योजना (इंपैक्टफूल पॉलिसी रिसर्च इन सोशल साइंसेज) के योजना के तहत दो साल में पंद्रह सौ प्रोजेक्ट मंजूर होंगे। यूजीसी ने केंद्र और राज्यों के सभी विश्वविद्यालयों को सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान योजना में 11 विषयों में अनुसंधान की सूचना जारी कर दी है। योजना के तहत फरवरी 2020 तक चार बार आवेदन का मौका मिलेगा। इस योजना में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से मंगलवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के नाम पत्र भेजा गया है। इसके तहत भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च) की सामाजिक विज्ञान अनुसंधान के लिए आवेदन विंडो खुल गई है। अभी तक विज्ञान क्षेत्र शोध होता रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने पहली बार सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान योजना शुरू की है। छात्रों को राज्य और लोकतंत्र, शहरी परिवर्तन या बदलाव, मीडिया-संस्कृति -समाज, अजीविका-कौशाल व ग्रामीण बदलाव समेत अन्य विषयों में अनुसंधान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed