फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मिर्ची कांड सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया:विजेंद्र गुप्ता

मिर्ची कांड सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया:विजेंद्र गुप्ता

Wed, 28 Nov 2018 07:03 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
मिर्ची कांड सहानुभूति बटोरने के लिए किया गया:विजेंद्र गुप्ता
मिर्ची कांड सहानुभूति बटोरने के लिए किया : विजेंद्र
विज्ञापन

- भाजपा विधायक दल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर जांच की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित मिर्ची का पाउडर फेंके जाने का शोर जहां विधानसभा में है, वहीं सड़क पर भी पहुंच गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इस मामले में मुख्यमंत्री के करीबी अभिषेक का हाथ है। विपक्ष ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर अभिषेक की गिरफ्तारी व इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए आम आदमी पार्टी व सरकार इस मामले को तूल दे रही है। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि मिर्ची फेंकने वाला भाजपा का करीबी है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओपी शर्मा व जगदीश प्रधान मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से मिला। मुलाकात में भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि मिर्ची फेंकने वाले का सचिवालय में अंदर जाने का कार्ड अभिषेक ने बनाया था। अभिषेक मुख्यमंत्री का करीबी व जल शिकायत प्रकोष्ठ का प्रमुख है। इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि मिर्ची फेंकने का मामला सामने आ सके।
विज्ञापन

‘सरकार ने मामला दर्ज क्यों नहीं कराया’
भाजपा विधायकों ने बताया कि मिर्ची कांड के लिए पूरी एक रणनीति बनाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय व आम आदमी पार्टी शामिल है। अभिषेक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। आम आदमी पार्टी के सहानुभूति का खेल पता चल जाएगा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार ने आज तक इस विषय में मामला क्यों नहीं दर्ज कराया। सत्य सामने लाने के लिए मामले की तह तक जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed