{"_id":"5bc66c27bdec2269812a8478","slug":"153973044119-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर हुए - सड़क हादसों में छह वर्ष के बच्चे समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगहों पर हुए - सड़क हादसों में छह वर्ष के बच्चे समेत दो की मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छह वर्ष के बच्चे समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। वसंत कुंज इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर ने एक छह वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। वहीं, कनॉट प्लेस इलाके में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठे युवक की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से झारखंड निवासी बिलाल अहमद वसंत कुंज इलाके में किराए पर रहते हैं। वह मंगलवार शाम को घर के बाहर टहल रहे थे। उनके साथ उनका बेटा भी था। तभी जल बोर्ड के टैंकर की चपेट में उनका छह वर्षीय बेटा अक्षय आ गया। उसे पास के अस्पताल में ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा हादसा, कनॉट प्लेस इलाके में हुआ, जहां दरियागंज निवासी ऋषभ (23) अपने दोस्त दीपक के साथ सोमवार रात को स्कूटी पर कनॉट प्लेस आया था। दोनों खाना खाने के लिए जैन ढाबा पर निकले थे लेकिन ढाबा बंद हो चुका था। इसके बाद दोनों घर लौट रहे थे। तभी पीछे से ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठा दीपक ट्रक की चपेट में आ गया। ऋषभ दीपक को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनॉट प्लेस पुलिस ने मामला दर्जकर ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।