फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नई लाइसेंस प्रक्रिया के तहत लोगों ने जमा करने शुरू किए आवेदन

नई लाइसेंस प्रक्रिया के तहत लोगों ने जमा करने शुरू किए आवेदन

Tue, 16 Oct 2018 06:44 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
नई लाइसेंस प्रक्रिया के तहत लोगों ने जमा करने शुरू किए आवेदन
फोटो
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस के आवेदन
जमा करने वालों की भीड़
- बैंक के काउंटर पर लगी लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शासन की ओर से शस्त्र लाइसेंस की नई प्रक्रिया की घोषणा के बाद आवेदन करने वालों की तादाद बढ़ गई है। सोमवार को कलक्ट्रेट में भीड़ दिखी। फार्म जमा करने के लिए लोग प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे। वहीं, स्टैंट बैंक के काउंटर पर लंबी लाइन लगने से भी दिक्कतें हुई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नए लाइसेंस बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान सिर्फ विरासत या जिन लोगों पर हमला या वारदात के शिकार लोगों की सुरक्षा के लिए ही शस्त्र लाइसेंस दिए जा रहे थे। आवेदन 200 रुपये शुल्क के साथ जमा करने होते थे। अब शासन ने नए लाइसेंस बनाने से रोक हटा दी है। इसके लिए नई व्यवस्था लागू कर 11 पेज का आवेदन फार्म जारी किया गया है। आवेदक को अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, पते के प्रमाण आदि देना जरूरी है। स्टांप ड्यूटी दो हजार रुपये, रायफल के लिए 1500 रुपये, एक नाली बंदूक के लिए 1000 रुपये देने होंगे। आवेदक की श्रेणियां भी बनाई गई हैं। आवेदक को पुलिस विभाग या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल से शस्त्र चलाने के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र देना होगा। लाइसेंस देते समय कारतूस से खाली बंदूक चलाने का परीक्षण होगा। साथ ही उसे प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। आवेदन फार्म भरकर जमा कराने वालों की कलक्ट्रेट में भीड़ रही। फार्म के लिए 500 रुपये शुल्क चालान के माध्यम से स्टेट बैंक की शाखा में बने काउंटर पर जमा किया जा रहा था। काउंटर पर दिनभर लंबी लाइन रही। कई बार लोगों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed