{"_id":"5bc3deb9bdec22693032f583","slug":"15395631648-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे के बाहर उतरते समय बस के पहिये के नीचे आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे के बाहर उतरते समय बस के पहिये के नीचे आया युवक
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से उतरते समय पहिये से कुचला युवक, मौत
- कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर नित्यानंद मार्ग पर हुआ हादसा
- पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा, यूपी रोड बस से आया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर यूपी रोडवेज बस से उतरते समय युवक उसी बस के पिछले पहिये से कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नरेश (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक सुनील कुमार को दबोचकर बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक मेरठ से बस से आ रहा था।
पुलिस के मुताबिक नरेश परिवार के साथ न्यू चंद्रावल, कमला नगर में रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार शाम के समय वह गेट नंबर-2, नित्यानंद मार्ग पर यूपी रोड की बस से उतर रहा था। तभी अचानक चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे नरेश नीचे गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।