{"_id":"5bc3d91dbdec2269475345a6","slug":"15395617288-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूबेला-पोलियो के लिए दिल्ली में हुई कार रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूबेला-पोलियो के लिए दिल्ली में हुई कार रैली
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबेला-पोलियो के लिए दिल्ली में हुई कार रैली
-रोटरी क्लब द्वारा इम्यूनाइजेशन को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया आयोजन
-रैली में मीजल्स, रूबेला और पोलियो से सुरक्षा के लिए टीकाकरण को किया प्रोत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली में रविवार को मीजल्स, रूबेला और पोलियो जैसी बीमारियों को लेकर नॉर्थ इंडिया कार रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से इन बीमारियों से इम्यूनाइजेशन (प्रतिरोधक क्षमता) के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाई गई। रैली को सरोजिनी नगर, अशोक विहार, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत आदि जगहों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समापन समारोह नेहरू पार्क में हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पदाधिकारी विनय भाटिया ने बताया कि टीकाकरण के लाभों को उजागर करने के अलावा इस पहल का लक्ष्य भारत को पोलियो मुक्त करने के साथ-साथ रोटरी की सार्वजनिक छवि को सामने लाना है, जोकि भारत में विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों में अपना योगदान दे रहा है। रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट नॉमिनी रोटेरियन सुशील गुप्ता रैली के मुख्य अतिथि थे। वहीं भारत सरकार, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, एनडीएमसी, दिल्ली पुलिस और कई देशों के राजदूत शामिल हुए। इसके अलावा आयोजन में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2017 रनर अप और मिसेज ईस्ट एशिया अर्थ 2018 मेघा दुबे भी उपस्थित रहीं।