{"_id":"5bc3d37abdec2269a552897c","slug":"15395602857-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी कानून पर अध्यादेश का विरोध
नई दिल्ली। एससी-एसटी कानून पर अध्यादेश के विरोध में रविवार को जंतर-मंतर पर हिंदुस्तान उत्थान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान देश में लड़कियों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए उनकी सुरक्षा के लिए अलग आयोग बनाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार चौहान समेत कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 साल से हाईकोर्ट पीठ की मांग को पूरा किया जाए। इसके अलावा किसानों के बकाए का फौरन भुगतान करने के साथ इनकी समस्याओं के निदान के लिए आयोग बनाया जाए। देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों पर नियंत्रण के लिए उसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इन मांगों को न माने जाने पर पार्टी ने व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की बात कही है। ब्यूरो