फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राशन घोटाला- घोटाला उजागर होने के बाद कम हुआ राशन वितरण

राशन घोटाला- घोटाला उजागर होने के बाद कम हुआ राशन वितरण

Fri, 28 Sep 2018 03:25 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
राशन घोटाला-  घोटाला उजागर होने के बाद कम हुआ राशन वितरण
राशन घोटाला
विज्ञापन


घोटाला उजागर होने के बाद राशन वितरण में कमी
- एक माह में नौ फीसदी की आई कमी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
राशन घोटाला उजागर होने से पहले जिले में करीब 77 फीसदी राशन वितरित होता था। जो अब नौ फीसदी घटकर 68 फीसदी रह गया है। अधिकारी राशन वितरण कम होने के कारणों को जानने में जुटे हैं। गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के कई जिलों में राशन घोटाला उजागर होने पर कोटेदार और कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें से कई आरोपियों को एसटीएफ लखनऊ ने गिरफ्तार भी किया है। मामले की जांच कर रही है। मामला उजागर होने से पहले अगस्त माह में 73 फीसदी मशीन से और 4 फीसदी मैनुअल राशन का वितरण हुआ था। वहीं घोटाले का खुलासा होने के बाद सितंबर माह में सिर्फ 68 फीसदी ही वितरण हुआ है।

कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कोटेदार
राशन का वितरण करने के बाद कोटेदार फिर से कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए हैं। कोटेदारों का कहना है कि उनको 70 पैसा प्रति किलो के हिसाब से कमीशन मिलता है, जो कि कम है। कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाकर दो रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। साथ ही राशन डीलर के गोदाम पर खाद्यान्न पहुंचाने, और उनको दिए जाने वाले बोरे को तौल कर देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


दस दिनों में मिलेगा नया राशन कार्ड
जिले के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जहांगीरपुर और जेवर के करीब 80 हजार राशन कार्ड धारकों को दस दिनों में नए कार्ड मिलेंगे। नए कार्ड छपकर विभाग को मिल गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि कार्ड वितरण की जिम्मेदारी दादरी, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जहांगीरपुर और जेवर के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई है। इन क्षेत्रों में क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक के माध्यम से दुकानदारों के कार्ड के नाम की सूची दी जाएगी। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में डीपीआरओ के माध्यम से आंगनबाड़ी से कार्ड का वितरण होगा। हर माह 5 तारीख से दुकानों पर राशन का वितरण होगा। उसी दौरान कार्ड के वितरण का भी काम किया जाएगा। पात्र गृहस्थी का कार्ड का कोई शुल्क नहीं होगा। वहीं अंत्योदय कार्ड के 10 रुपये प्रति कार्ड की दर से शुल्क लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed