फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आप की दिल्ली की बात, चाय के साथ मुहिम लांच

आप की दिल्ली की बात, चाय के साथ मुहिम लांच

Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
आप की दिल्ली की बात, चाय के साथ मुहिम लांच
चाय की चुस्कियों के बीच सियासी चर्चाएं
विज्ञापन


आप आदमी पार्टी ने उत्तरी-पूर्वी लोकसभा सीट में चलाया हुआ है अभियान
बीते दो माह में 300 जगहों पर हो चुकी है बैठकें, अन्य क्षेत्रों में भी करेंगे लागू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बात, चाय के साथ कैंपेन लांच किया है। चाय की गरमागरम चुस्कियों के बीच होने वाली सियासी चर्चाएं फिलहाल उत्तर पूर्वी लोक सभा में आम हैं। पार्टी के लोक सभा प्रभारी दिलीप पांडेय से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में इस तरह की बैठकें कर रहे हैं। पार्टी का दावा है कि आगे दूसरी लोकसभाओं में भी चाय पर चर्चाएं होंगी।
आप बेहद सधे अंदाज में अपने चुनावी कैंपेन का आगे बढ़ा रही है। चुनावी एलान से पहले लोगों के बीच अपनी बात रखने के लिए चाय का सहारा लिया गया है। उत्तर पूर्वी लोक सभा सीट पर बीते दो महीनों में करीब 300 बैठकें हो चुकी हैं। हर बैठक में औसतन 25-30 लोग मौजूद रहते हैं। दिलचस्प बात यह कि अमूमन मेल-मुलाकात के लिए बुलाई जाने गैर-सियासी बैठकों में घर-परिवार की बात करते-करते चर्चा दिल्ली सरकार बनाम भाजपा सांसदों के काम पर आ टिकती है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को मिल रही शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधाओं के बारे में सवाल करते हैं। साथ ही भाजपा सांसदों की नाकामी भी बताई जाती है। कांग्रेस की चर्चा होते ही उसे तीसरे नंबर की पार्टी करार दे दिया जाता है। बैठक के आखिर में लोगों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश होती है कि अगले चुनाव में सातों सांसद आप के होने पर दिल्ली का भला होगा।
विज्ञापन


दिल्ली की हर गली तक पहुंचेगा अभियान
एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली की बात, चाय के साथ अभियान अभी उत्तर-पूर्वी लोक सभा सीट पर चल रहा है। आगे इसका दूसरे इलाकों में भी विस्तार किया जाएगा। लोक सभा प्रभारी व स्थानीय विधायक इस अभियान के जरिये दिल्ली की हर गली तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed