{"_id":"5bad0965867a557ea82f62b7","slug":"153806676710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफदरजंग अस्पताह में बना हर्बल गॉर्डन, मरीजों को मिलेगी तुलसी-पोदीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफदरजंग अस्पताह में बना हर्बल गॉर्डन, मरीजों को मिलेगी तुलसी-पोदीना
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफदरजंग अस्पताल में बना हर्बल गॉर्डन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । कई माह से चल रही तैयारियों के बाद गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन ने हर्बल गॉर्डन मरीजों के लिए शुरू कर दिया है। यहां 30 से भी ज्यादा तरह के पौधों को लगाया गया है। इसमें तुलसी और पोदीना के अलावा कड़ीपत्ता, गिलोय, तेजपत्ता, दालीचीनी, एलोवेरा, ऐसपेरागस, पिपरमिंट, शतावरी इत्यादि तरह के पौधे शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने हर्बल गॉर्डन को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किया है। सीपीडब्ल्यूडी हार्टिकल्चर टीम के सहयोग से ये बगीचा तैयार किया है। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. केटी भौमिक, डॉ. तिलकराज सहित तमाम डॉक्टर उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि अस्पताल की इस पहल को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी सराहना की गई है। डॉक्टरों की मानें तो आयुर्वेद से जुड़े कई तरह के अध्ययन मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं। इन अध्ययनों को ध्यान मेें रखते हुए हर्बल गॉर्डन में प्रत्येक पौधे लगाए गए हैं।