{"_id":"5ba40bf9867a557eaa4ddef6","slug":"15374776063-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमो चैलेंज गेम से सावधान रहें बच्चे-सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमो चैलेंज गेम से सावधान रहें बच्चे-सीबीएसई
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोमो चैलेंज गेम से बच्चों को करें सतर्क
सीबीएसई ने स्कूलों को भेजा सर्कुलर
इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एडवायजरी का दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्लू व्हेल गेम के बाद स्कूली बच्चों के लिए खतरा बन रहे मोमो चैलेंज को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरकत में आ गया है। बोर्ड ने स्कूलों को इस गेम से बच्चों को सतर्क करने को कहा है। स्कूलों को कहा गया है कि वह इस गेम से बच्चों को बचाने के लिए ऐहतियाती कदम उठाएं। इसके लिए बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एडवायजरी का हवाला दिया है।
मोमो चैलेंज गेम खेलने वालों को अज्ञात लोगों से बात कर चुनौती देने को कहा जाता है। खेल के अंत में आत्महत्या करने की स्थिति बना दी जाती है। जो यह खेल खेलते हैं वह बच्चे हिंसक हो जाते हैं। जो बच्चे इस खेल के निर्देशों को मानने से इनकार करते हैं, उन्हें अलग-अलग तरीकों से डराने का प्रयास किया जाता है।
बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह बच्चों पर नजर बनाए रखें कि वह इस खतरनाक खेल से न जुड़ें। अभिभावकों को भी इसको लेकर सतर्क करने को कहा है।