{"_id":"5ba40bf6867a557ffa2464c7","slug":"15374776036-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हालत में तेजी से सुधार, शुक्रवार या शनिवार हो सकती है छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हालत में तेजी से सुधार, शुक्रवार या शनिवार हो सकती है छुट्टी
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बनाकर रखने का मामला
महिला की हालत में सुधार, आज-कल में होगी छुट्टी
- मानसिक इलाज के लिए ले जाया जा सकता है इबहास अस्पताल
- पुलिस ने आरोपी भाई व पत्नी को किया गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । रोहिणी इलाके में पांच सालों से बंधक बनाकर रखी गई पूजा (52) (बदला हुआ नाम) का आंबेडकर अस्पताल में तीनों समय खाना और इलाज मिलने से हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। वह परिवार के सदस्यों से अब बातचीत भी कर रही हैं। आंबेडकर अस्पताल में महिला आयोग की निगरानी में पूजा का इलाज किया जा रहा है। उनके भाई नरेश का कहना है कि डॉक्टरों ने शुक्रवार या शनिवार को अस्पताल से उसकी छुट्टी करने के लिए कहा है। इलाज के बाद उसे घर भेजा जाएगा या मानसिक बीमारी के इलाज के लिए इहबास अस्पताल ले जाया जाएगा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि महिला आयोग व पुलिस की टीम फिलहाल पूजा को अस्पताल या शेल्टर होम भेजकर उसकी देखरेख करवाएगी। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी भाई सुनील और उसकी पत्नी अन्नपूर्णा के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को सुनील ने बताया है कि पूजा अपनी मर्जी से छत पर रहना चाहती थी। अगर उससे साफ रहने या उसके कपड़े बदलने का प्रयास किया जाता था तो वह लड़ने लगती थी। सुनील महिला को खाना न देने की बात से इंकार कर रहा है।
आरोप: प्रॉपर्टी-पैसा हड़पने के लिए ये हालत की
पूजा के बड़े भाई नरेश का आरोप है कि प्रॉपर्टी और पैसा हड़पने के लिए सुनील व उसकी पत्नी ने उसकी बहन की यह हालत की है। चार सालों से उसकी बहन से सीधे तौर पर मिलने नहीं दिया गया। पूजा बहुत मानसिक कमजोर जरूर थी, लेकिन अपने सारे काम खुद करती थी। पांच साल पूर्व माता-पिता की मौत से पहले सबकुछ ठीक था। लेकिन इसके बाद सुनील ने बहन को बंधक बना लिया। जब बहन की मदद का प्रयास किया तो सुनील की पत्नी अन्नपूर्णा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस सुनील व नरेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।