फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पौधों के सही तरीके से रखरखाव का हुसैन का आदेश

पौधों के सही तरीके से रखरखाव का हुसैन का आदेश

Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पौधों के सही तरीके से रखरखाव का हुसैन का आदेश
पौधों के सही तरीके से रखरखाव का आदेश
विज्ञापन

-पर्यावरण मंत्री ने किया गढ़ी मांडू का दौरा, अभियान में लगाए पौधों की स्थिति देखी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने पौधों के सही तरीके से देखरेख का आदेश अधिकारियों को दिया है। इमरान हुसैन ने बृहस्पतिवार को गढ़ी मांडू का दौरा कर बीते 8 सितंबर को एक दिवसीय पौधरोपण अभियान में लगाए गए पौधों की स्थिति देखी। इस दौरान पर्यावरण मंत्री के साथ वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
8 सितंबर को दिल्ली सरकार ने 643 जगहों पर एक दिवसीय पौधरोपण अभियान चलाया गया था। इसमें 70 से ज्यादा प्रजातियों के करीब पांच लाख पौधे लगाने का दावा सकार ने किया था। गढ़ी मांडू में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद पौधा लगाया था।
विज्ञापन

इमरान हुसैन ने दौरे के दौरान अभियान में लगाये गये पौधों का निरीक्षण किया। इसमें कुछ जगहों पर पौधों का विकास सही तरीके से नहीं हो रहा है। इस पर मंत्री ने आदेश दिया कि पौधों की सही तरीके से देख रेख की जाये। उन्होंने कहा कि अगर 100 फीसदी पौधे हम बचा सके तभी पौधरोपण अभियान कामयाब माना जायेगा। इमरान हुसैन ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पौधरोपण करने वाली सभी एजेंसियों के बीच वह समन्वय कायम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल पॉलिसी के अलग-अलग मॉडल पर डिप्टी सीएम ने की बात
विशेषज्ञ कमेटी से की चर्चा, प्रजेंटेशन भी दिया
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मिशन एक्सलेंस स्कीम व स्पोर्ट्स पॉलिसी की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विशेषज्ञ कमेटी से खेल पॉलिसी को लागू करने के अलग-अलग मॉडल पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री के सामने प्रजेंटेशन भी दिया। सिसोदिया ने कहा कि अभी तक खेलों से जुड़े प्रशासनिक ढांचे की बढ़ी समस्या यह रही है कि इसमें खिलाड़ी शामिल नहीं होते। इसी मकसद से दिल्ली सरकार ने एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया है। इसमें ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी, गगन नारंग व मनीष मल्होत्रा सहित बजाज ऑटो के प्रबंधक निदेशक राजीव बजाज भी शामिल हैं। कमेटी के जिम्मे अच्छे खिलाड़ियों, कोच व तकनीक की पहचान कर उसे बेहतर बनाना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगे इस पर और विचार किया जाए। सरकार की कोशिश दिल्ली से बेहतरीन खिलाड़ियों को तैयार करने का है।

आस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
नई दिल्ली। आस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर हरिंदर सिद्धू ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली में वैश्विक स्तर के स्किल सेंटर की स्थापना की संभावना पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में 25 स्किल सेंटर खोले गए हैं। हाई कमिश्नर ने कहा कि वह जल्द ही स्किल सेंटर के बारे में विस्तृत प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजेंगी। इसके अलावा इन्क्यबेशन सेंटर पर भी बात हुई। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने सेंटर के विकास में सहयोग पर चर्चा की। आस्ट्रेलिया की हाई कमिश्नर ने बताया कि इसी तरह का एक समझौता पहले ही भारत सरकार के साथ हुआ है। उन्होंने दिल्ली सरकार के साथ काम करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा शोध व विकास से जुड़े प्रोजेक्ट में सहयोग पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed