{"_id":"5ba40be2867a557e8572a438","slug":"15374775838-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर का पानी सड़क पर भरने से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर का पानी सड़क पर भरने से लोग बेहाल
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर का पानी सड़क पर भरा, लोग परेशान
नई दिल्ली। मयूर विहार फेज-3 के नजदीक दिल्ली के सीमापार इलाके में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जलभराव होने से मयूर विहार फेज-3 और गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी निवासियों को घरों से निकलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सीवर की सफाई नहीं की जाती है, जिस कारण इलाके में बुरा हाल है। दिल्ली के बॉर्डर का इलाका होने के कारण सीवर का पानी दोनों जगहों पर फैला हुआ है, जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
.....................
धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण भगवान का कुआं पूजन
नई दिल्ली। एकादशी के मौके पर बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण भगवान का कुआं पूजन यूसुफ सराय मार्केट स्थित सनातन शिव मंदिर में धूमधाम से हुआ। कुआं पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। पंडित मूलचंद शर्मा के मंत्रोच्चार के साथ श्रीकृष्ण का रथ आगे बढ़ा जो मंदिर से चलकर अरविंदो मार्ग होते हुए, हौज खास मार्केट, अरविंदो प्लेस, ग्रीन पार्क मार्केट, मोहिंदर अस्पताल होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचा। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण समेत अन्य भगवान की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस बीच सांसद मीनाक्षी लेखी, विधायक सोमनाथ भारती, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार किरण वालिया, पूर्व स्टैडिंग कमेटी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मोंटी, पार्षद अनिल शर्मा व राधिका फोगाट समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।