{"_id":"5ba40bd9867a55013061bc33","slug":"15374775741023-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस का 23 सितंबर महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस का 23 सितंबर महापंचायत
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीलिंग अभियान से ग्रामीणों को जोड़ने में जुटी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। इस कड़ी में नसीरपुर, डाबड़ी, बिंदापुर, असालतपुर, मटियाला, बापडोला, शाहबाद, मोहम्मदपुर, बागडोला, बिजवासन, पोचनपुर, बामनौली, ककरौला गांव में पंचायत की गई। पंचायत के बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सीलिंग के खिलाफ चलाए जा रहे न्याय युद्ध में ग्रामीण व शहरीकृत गांव के लोगों ने कूदने का फैसला लिया है।
महापंचायत अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि बाहरी दिल्ली के रंगपुरी में 23 सितंबर को महापंचायत की जाएगी। पूर्व विधायक विजय लोचव की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण सीलिंग के खिलाफ जुटेंगे। भाजपा व आप पार्टी की गलत नीतियों का पोल खोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों में ज्यादा गुस्सा है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने दिल्ली को बसाया उन्हें ही उजाड़ा जा रहा है।