{"_id":"5ba2a2df867a557e876d90d1","slug":"15373851648-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में जारी गणेश महोत्सव की धूम, जमकर झूम रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में जारी गणेश महोत्सव की धूम, जमकर झूम रहे श्रद्धालु
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
नई दिल्ली। राजधानी में गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों में आयोजक पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
लक्ष्मी नगर के डीडीए मिनी स्टेडियम, बैंक एंक्लेव में श्री गणेश सेवा मंडल (रजि) द्वारा आयोजित दिल्ली का महाराजा गणेश महोत्सव में बुधवार को श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे। संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने कहा कि जैसे जैसे गणेश विसर्जन का समय नजदीक आ रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। यह महोत्सव 23 सितंबर तक चलेगा। वहीं, पीतमपुरा में लाल बाग ट्रस्ट की ओर से आयोजित लाल बाग का राजा महोत्सव में गायक फैजलपुरिया के भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। ट्रस्ट के प्रधान नरेश गोयल ने कहा कि इस मौके पर श्रद्धालुओं को पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।