{"_id":"5ba15259867a557ebf6cc1b9","slug":"153729901418-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस हिंदू के ध्यानार्थ
कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद तत्काल प्रभाव से निलंबित
बनारस हिंदू विवि के प्रोफेसर और मणिपुर विवि के कुलपति हैं प्रो. आद्या
हिंसा व अन्य मामलों को लेकर राष्ट्रपति ने किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडे को केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। केंद्र सरकार की मांग पर राष्ट्रपति ने मणिपुर विश्वविद्यालय में 85 दिन तक जारी हिंसा व अन्य मामलों की जांच होने तक कुलपति को पद से सस्पेंड किया है। यह आदेश 17 सितंबर से लागू हो गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, मणिपुर विश्वविद्यालय कैंपस में तीन चार महीनों से अधिक समय से पढ़ाई नहीं हो पाई है। दरअसल कुलपति के चलते छात्र और शिक्षक कक्षाएं नहीं ले रहे हैं। यहां कैंपस में नया शैक्षणिक सत्र तक शुरू नहीं हो पाया है। मणिपुर कैंपस में कानून व्यवस्था खराब होने के बाद राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी, जिसमें कुलपति को हटाने की मांग रखी थी। इसी के आधार पर केंद्र सरकार ने पहले कुलपति को एक महीने की छुट्टी पर भेज दिया, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रखी है। इसी के चलते सरकार ने राष्ट्रपति से कुलपति प्रो. आद्या प्रसाद पांडे को फिलहाल सस्पेंड करने की मांग रखी थी। इसी के तहत राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है।