{"_id":"5ba1524e867a557ff0706ecc","slug":"15372990045-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी से मांगा इस्तीफा
कहा- प्रदेश अध्यक्ष कारोबारियों को बेवकूफ बनाने की कर रहे कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने सील प्रापर्टी का ताला तोड़ने के मसले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोला है। साथ ही सीलिंग से दिल्लीवालों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से इस्तीफा मांगा है।
प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप की पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी आतिशी ने कहा कि मनोज तिवारी दिल्लीवालों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एमसीडी व केंद्र सरकार सीलिंग के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा नेता अपनी सरकारों पर दबाव डालने की जगह वे ताला तोड़ रहे हैं। उन्हें लोगों की इतनी ही फिक्र होती तो वह सीलिंग से पहले ही एमसीडी को रोक लेते या फिर केंद्र से अध्यादेश लाने की मांग करते।
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा के प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि दिलीप पांडेय के मुताबिक, जब दिल्लीवालों की नाराजगी का सामना करने की हिम्मत नहीं रही तो मनोज तिवारी ने लोगों को भ्रमित करना शुरू कर दिया । दिलचस्प यह कि आज एमसीडी भी भाजपा की है और पुलिस व केंद्र सरकार भी। लेकिन सीलिंग से राहत दिलाने की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला तोड़ने पहुंच गए हैं। जिस वक्त सीलिंग हो रही थी, तब भाजपा के सातों सांसद चुप बैठे थे। अब मनोज तिवारी उसी एमसीडी को भ्रष्ट बता रहे हैं, जिसमें तीन बार से उनका शासन है। दिलीप पांडेय ने कहा कि मनोज तिवारी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि भाजपा ने दिल्लीवालों को सीलिंग की मुसीबत में डाला। इसके लिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।