{"_id":"5b9842f9867a55019f2c84b2","slug":"15367052577-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूसू चुनाव
हेडिंग
किसके सिर ‘ताज’, सवा लाख छात्र फैसला करेंगे आज
क्रासर
- डूसू चुनाव के उम्मीदवारों की किस्मत 760 ईवीएम में होगी बंद
- मतदान के लिए 760 ईवीएम मशीन का इंतजाम
- कल लगभग 12 बजे तक घोषित किए जाएंगे परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में दो-दो हाथ करने वाले उम्मीदवारों की किस्मत बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। मतदान सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम तीन से रात साढ़े सात बजे तक होगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
डूसू चुनाव में इस साल कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए 5-5 प्रत्याशी हैं। जबकि सचिव पद पर सबसे अधिक 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। डीयू के लगभग सवा लाख से अधिक छात्र इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव कराने के लिए कॉलेजों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के लिए लगभग 760 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ से शुरू होगी और दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ईवीएम मशीन चलाने का दिया प्रशिक्षण
ईवीएम के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो इसके लिए कॉलेजों के चुनाव अधिकारियों और प्राचार्यों को पहले ही मशीन इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी कॉलेजों के मतदान केंद्रों पर पुलिस का भारी बंदोबस्त किया गया है। प्रशासन के विशेष दस्तों की चुनाव पर नजर रहेगी।