{"_id":"5b9842f6867a557ed20b1727","slug":"153670525411-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति उत्सव का धूमधाम से होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति उत्सव का धूमधाम से होगा आयोजन
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति उत्सव का धूमधाम से होगा आयोजन
नई दिल्ली। राजधानी में ‘दिल्ली के राजा’ गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर दिल्ली के राजा उत्सव समिति की ओर से रमेश नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के पहले दिन भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस बार गणपति की मूर्तियां इको फ्रेंडली तैयार की गई है।
उत्सव के दौरान धर्म गुरु श्री कामाख्या शक्तिपीठ के महामंडलेश्वर जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज, प्रयागराज पीठ के शंकराचार्य ओंकारानंद सरस्वती महाराज, गुरुदेव जी डी वशिष्ठ, सच्चिदानंद महाराज के प्रवचन होंगे। इस मौके पर मौजूद संत व कर्मकांडी आचार्य मुरलीधर शर्मा सहित अन्य विद्वानों की मौजूदगी में पूजन-आरती हुई। केके शर्मा की ओर से पंडाल सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।