{"_id":"5b96a3a6867a5501313c5f6a","slug":"153659893514-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
Updated Fri, 28 Sep 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल के लिए
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । निर्माण कार्य के कारण रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा। दिल्ली रेल मंडल के किशनगंज यार्ड पर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत व लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर ट्रैक मरम्मत के कारण रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। किशनगंज यार्ड में फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कारण रेलगाड़ी संख्या 64113 खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू 28 व 29 सितंबर को अपनी यात्रा नई दिल्ली स्टेशन पर समाप्त करेगी। यह रेलगाड़ी नई दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 64036 शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू 28 व 29 सितंबर को शकूरबस्ती-नई दिल्ली के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 64019 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू नई दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच, रेलगाड़ी संख्या 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ ईएमयू नई दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर ट्रैक मरमम्त के कारण 29 सितंबर व 3 अक्तूबर को यातायात ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण रेलगाड़ी संख्या 64232/64271 लखनऊ-बाराबंकी-लखनऊ एमईएमयू, रेलगाड़ी संख्या 54333/54334 वाराणसी-लखनऊ वाराणसी पैसेंजर, लखनऊ-फैजाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 11080 गोरखपुर-लोमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 29 सितंबर को को अपनी यात्रा गोरखपुर से सुबह 5.30 के जगह सुबह 9 बजे चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे की जगह सुबह 9 बजे चलेगी। इसी तरह रेलगाड़ी संख्या 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 28 सितंबर व 2 अक्तूबर को जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी।