{"_id":"5b956222867a557ffc6be722","slug":"153651662718-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपिटल ग्रीन डीएलएफ में हुई थी रविवार को हुई थी मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैपिटल ग्रीन डीएलएफ में हुई थी रविवार को हुई थी मॉकड्रिल
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के दिन सोसायटी में हुई थी मॉकड्रिल
नई दिल्ली। मोती नगर के पॉश इलाके में बने कैपिटल ग्रीन डीएलएफ टॉवर में रविवार को आपदा प्रबंधन ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मॉकड्रिल का आयोजन किया था। लेकिन सोसायटी की रखरखाव करने वाली एजेंसियों ने इससे सबक नहीं लिया और रविवार को ही यहां हादसा हो गया। यह मॉक ड्रिल सुबह से दो बजे तक चली थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 माले की सुरक्षा को लेकर ही आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने सोसायटी में मॉकड्रिल आयोजित किया था। इसमें सुरक्षा एजेंसियों को टैंक की सफाई से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा भूकंप, आग से निपटने, आतंकी हमले से बचने आदि के बारे में भी बताया गया था। लेकिन एजेंसियों ने इन उपायों पर अमल नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि हादसे के शिकार लोग दो निजी कंपनियों के कर्मचारी थे।