फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आरडब्ल्यूए कोना ------एल्डिको सोसायटी में कैंसर से पीड़ित युवती को कुते ने काटा

एल्डिको सोसायटी में कैंसर से पीड़ित युवती को कुत्ते ने काटा, हुआ जमकर हंगामा

Fri, 31 Aug 2018 08:56 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए कोना  ------एल्डिको सोसायटी में कैंसर से पीड़ित युवती को कुते ने काटा
एल्डिको मिडोस सोसायटी में शुक्रवार सुबह कैंसर पीड़ित युवती को कुत्ते ने काट लिया। युवती के पैर सूज गये हैं। वहीं, कुत्तों के आतंक से परेशान सेक्टर के लोगों ने सोसायटी में हंगामा किया। साथ ही सोसायटी में घूम रहे तीन लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की। पीड़ित सुनीता जैन की बहन ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाई के साथ वह मुंबई से ग्रेटर नोएडा आई थीं। काटने के बाद से ही सुनीता जैन की हालत खराब है।
विज्ञापन

 

वह किसी से बात नहीं कर पा रही है। सोसायटी अध्यक्ष सुमीता वैद ने बताया कि परिसर में तीन कुत्ते हर समय घूमते रहते हैं। वे कई बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को काट चुके हैं। कई बार प्राधिकरण से भी शिकायत की गई है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं गया। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। हाथ में डंडा लेकर आना जाना पड़ता है। जब भी उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो एक एनजीओ के लोग इसका विरोध करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed