सोसायटी में रहना सुरक्षित है या नहीं तय करेगा प्राधिकरण, डीएम ने सीईओ को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर जीटा वन की एवीजे हाइट्स सोसायटी का मामला अब प्राधिकरण के पास पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिख प्राधिकरण के विशेषज्ञों से जांच कराने का अनुरोध किया है। अब प्राधिकरण तय करेगा कि सोसायटी में रहना सुरक्षित है या नहीं। अगर सुरक्षित है तो नियमानुसार एओए का गठन या फिर प्रशासक नियुक्त करना होगा। दरअसल, गैंगस्टर लगने के बाद से एवीजे बिल्डर फरार है।
वहीं, मेरठ के डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी की एओए (अपार्टमेंटस ओनर्स एसोसिएशन) के पंजीकरण निरस्तीकरण को यथावत रखने का आदेश दिया है। जिसकी वजह से सोसायटी के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। निवासियों ने एक प्रशासक नियुक्त करने की मांग की थी। एसडीएम सदर राजपाल सिंह ने बताया कि सोसायटी का यह मामला प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में है। प्राधिकरण स्तर से ही समस्या का समाधान होगा।
12 लोगों से भरवाया मुचलका
एवीजे हाइट्स सोसायटी में दो गुट बने हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो बढ़ता जा रहा है। सोसायटी में शांति व्यवस्था बनाने के लिए जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के छह लोगों से मुचलका पाबंद किया है। एसडीएम ने बताया कि 12 लोगों से एक-एक लाख रुपये का मुचलका भराया गया है। अगर किसी ने शांति भंग की तो इनकी जमानत जब्त कर कार्रवाई होगी।