{"_id":"5b8568b042c792465f7cf848","slug":"153546973312-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी चालू नहीं करने पर यूपीपीसीबी ने बिल्डर को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी चालू नहीं करने पर यूपीपीसीबी ने बिल्डर को भेजा नोटिस
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईको विलेज टू में एसटीपी चालू नहीं करने पर बिल्डर को नोटिस
ग्रेटर नोएडा। ईको विलेज टू सोसायटी में जनरेटर की चिमनियां नहीं लगाने और एसटीपी चालू नहीं करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी 30 जुलाई को नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरअसल, यहां के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। परियोजना के लिए पूर्व में सहमति जल व वायु आवेदन किए गए थे, एसटीपी व चिमनियां नहीं होने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। बोर्ड के क्षेत्राधिकारी ए के तिवारी ने नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया है। इस दौरान बिल्डर को एसटीपी का निर्माण व जनरेटर की चिमनियां लगाने का समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं करने पर विभाग कार्रवाई करेगा। ब्यूरो