फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अब मोहल्ला क्लिनिक पर दिल्ली सरकार को भाजपा ने घेरा

अब मोहल्ला क्लिनिक पर दिल्ली सरकार को भाजपा ने घेरा

Thu, 23 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
अब मोहल्ला क्लिनिक पर दिल्ली सरकार को भाजपा ने घेरा
- भाजपा ने मोहल्ला क्लिनिक पर दिल्ली सरकार को घेरा
विज्ञापन

- विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने लगाए आरोप, मोहल्ला क्लिनिक की दशा नहीं सुधरी
अमर उजाला ब्यूरो ं
नई दिल्ली। राजधानी में मोहल्ला क्लिनिकों को लेकर नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी क्लिनिकों को लेकर जनता को सब्ज बाग दिखाए थे वे पूरी तरह उजड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह बात स्वीकारी है कि सरकार नए क्लीनिक खोलने से पहले पुराने क्लीनिकों को सुधारने पर ही फोकस करेगी। सरकार ने माना है कि इन क्लीनिकों में दवाओं और आधारभूत सुविधाओं की बहुत कमी है। नेता विपक्ष ने ये भी कहा कि दवाएं उपलब्ध कराने की सरकार की बहुत लंबी प्रक्रिया है। लोक निर्माण विभाग भी सही तरह से कार्य नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक के लिए द्वारका स्थित नोडल आफिस ठीक तरह से काम नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि 82 आम आदमी क्लीनिक स्टॉफ और इमारती विकास की कमी के चलते टूट की कगार पर है। स्वास्थ्य मंत्री जैन ने 22 जून को आजादपुर मंडी में बने मोहल्ला क्लीनिक का औचक निरीक्षण के बाद घोषणा की थी कि 1 जुलाई से 30 नए क्लीनिक शुरू हो जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौलाना आजाद अस्पताल को डॉक्टर, नर्स व फार्मेसिस्ट तक सरकार नहीं दे सकी है। इससे जाहिर है कि दिल्ली सरकार किस तरह जनता की सेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed