फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी

बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी

Wed, 22 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी
बिजली कटौती के कारण लोग परेशान
विज्ञापन

-कई इलाकों में 5 से 8 घंटे तक बिजली गुल
नई दिल्ली। राजधानी में उमस के कारण एक तरफ लोग बेहाल है तो वहीं बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली की कटौती के कारण दिन में पंखे के नीचे पसीना सुखाना मुश्किल हो गया है तो रातों की नींद भी छीन लिया है। दिल्ली के कई इलाकों में बिजली नहीं आने पर लोग बेहाल दिखें। कई इलाकों में तो 5-8 घंटे तक बिजली गुल रह रही। इनवर्टर का बैट्री जहां दम तोड़ रहा है, वहीं मोबाइल भी डिस्चार्ज होने से परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के दिनों में बिजली की डिमांड बढ़ते ही आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। उत्तम नगर, विजय विहार, पालम, महावीर नगर, पश्चिम, दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती के कारण लोग परेशान होते रहे। उत्तम नगर व आसपास के इलाके में तो बुधवार दोपहर दो बजे से बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इलाके के लोगों की शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। बिजली कंपनियों का कहना है कि बारिश के बाद उमस बढ़ जाता है। ऐसे में लोग पंखे की जगह ज्यादा एसी का इस्तेमाल करते हैं। इससे लोड बढ़ जाता है। जिन इलाकों में बिजली की चोरी होती है, वहां इस तरह की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इस साल बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं हो इसे ध्यान में रख करीब 1300 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। विद्युत उपकरण खराब होने की स्थिति में पेट्रोलिंग टीम नजर रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed