फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम सेना ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया

पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम सेना ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया

Sun, 19 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम सेना ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया
पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम सेना
विज्ञापन

ने संसद मार्ग पर किया प्रदर्शन
- प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई की मांग कर रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत बंद के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी ने दिल्ली के संसद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में नीली टोपी पहने भीम आर्मी सेना के सदस्य इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की रिहाई की मांग कर रहे थे।
रविवार को प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए भीम आर्मी सेना के सदस्य सुबह से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सबसे अधिक कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान भीम आर्मी सेना के कई सदस्यों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले हटाए जाएं। प्रदर्शनकारी चंद्रशेखर की रिहाई और उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज मामले को वापस लिया जाए। उनका आरोप था कि सरकार दलितों के साथ जातीय भेदभाव कर रही है। इसके कारण गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर पर पिछले साल सहारनपुर में जातीय दंगे फैलाने का आरोप है। भीम आर्मी के अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर को गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तार किया गया। उन पर जेल में अत्याचार किया जा रहा है। दिल्ली में संविधान जलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता जयप्रकाश सिंह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संसद मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन में भीम आर्मी के कई कार्यकर्ताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed