{"_id":"5b6875d74f1c1b8f3e8b56bf","slug":"15335725595-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओएल में दाखिला शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओएल में दाखिला शुरु करने के लिए प्रधानमंत्री से गुहार
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओएल में दाखिला शुरू
करने के लिए पीएम से गुहार
नई दिल्ली। डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) में दाखिला प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई गई है। एसओएल स्टाफ एसोसिएशन सचिव जे.एम खुटिंगया ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख मामले में हस्तक्षेप कर यूजीसी व दिल्ली विश्वविद्यालय को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी देने को कहा है। खुटिंया का कहना है कि अब तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है जबकि रेगुलर कॉलेजों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ओपन लर्निंग की फैकल्टी दाखिले में देरी से काफी चिंतित है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि एसओएल के प्रमुख धारक होने के बावजूद हमें इस गंभीर शैक्षणिक मुद्दे के बारे में कभी भी सूचित नहीं किया गया। हमसे इसके समाधान के लिए राय भी नहीं ली गई। पत्र की एक कॉपी मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी भेजी गई है। जे.एम खुटिंया ने यूजीसी अध्यक्ष, डीयू वीसी से अपील की है कि वह लाखों बच्चों के साथ न्याय करे, क्योंकि वह उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए इंतजार कर रहे हैं। एसओएल दाखिले के लिए प्रशासन को यूजीसी से मंजूरी मिल गई है और इस सप्ताह से दाखिले शुरू होने की संभावना है। ब्यूरो