{"_id":"5b6875ce4f1c1b096a8b595d","slug":"153357255115-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की सातवीं कट ऑफ के दाखिले शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू की सातवीं कट ऑफ के दाखिले शुरु
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू की सातवीं कटऑफ के दाखिले शुरू
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों से स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए अंतिम (सातवीं) कटऑफ जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। कॉलेजों ने एहतियात बरतते हुए कटऑफ में ज्यादा गिरावट नहीं की। इसके बावजूद दाखिला लेने वाले छात्रों की भीड़ रही। दाखिले का अंतिम मौका होने के कारण छात्रों ने दाखिला रद्द कराने से भी परहेज किया। इस कटऑफ के आधार पर छात्रों के पास अब दाखिले के लिए दो दिन ही शेष हैं।
डीयू के कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, कश्मीरी विस्थापित, पीडब्लयूडी श्रेणी के लिए सातवीं कटऑफ जारी की गई। काफी कॉलेजों में कटऑफ 92 फीसदी से अधिक है। कॉलेज उम्मीद करके चल रहे हैं कि अब अंतिम कटऑफ होने के कारण छात्र दो दिनों में दाखिले का रिस्क नहीं लेंगे। प्रशासन भी उम्मीद कर रहा है कि सामान्य की जो सीटें बची हैं वह इस कटऑफ में भर जाएंगी। इस कटऑफ के बाद सामान्य के लिए और कटऑफ नहीं निकाली जाएगी। जबकि स्पेशल ड्राइव के तहत, एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्लयूडी व कश्मीरी विस्थापित श्रेणी की सीटों को भरने के लिए आठवीं कटऑफ निकाली जाएगी। आठवीं कटऑफ के आधार पर दाखिले का दौर 13 अगस्त से शुरू होगा। इस कटऑफ के बाद प्रशासन को कोटे की सीटें भरने की उम्मीद है। ब्यूरो