{"_id":"5b5dd0624f1c1b3b5a8b7aa5","slug":"15328748446-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल शहीदों के बलिदान का कर्जदार है देश:मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल शहीदों के बलिदान का कर्जदार है देश:मनोज तिवारी
Updated Sun, 29 Jul 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल के शहीदों का कर्जदार
है देश : मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कारगिल में भारत के सपूतों ने प्राणों का बलिदान नहीं दिया होता तो देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान नहीं रह पाता। कश्मीर का एक अहम हिस्सा दुश्मन देश के कब्जे में होता। दुनिया के सामने हमें शर्मसार होना पड़ता। कारगिल शहीदों के बलिदान का देश कर्जदार है। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं।
सामाजिक संस्था प्रकाशा द्वारा नई दिल्ली के तेलंगाना भवन में आयोजित कारगिल विजय सम्मान समारोह में तिवारी ने कहा कि जब देश की अखंडता को पाकिस्तान ने चुनौती दी तो भारत के बेटों ने इसकी रक्षा की। शहीदों ने बलिदान से भारत मां का कर्ज चुकाया। पूरा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता-अखंडता के लिए उस परंपरा की रक्षा करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर कारगिल में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया।