फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य स्कीम से सात और अस्पतालों को जोड़ा

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य स्कीम से सात और अस्पतालों को जोड़ा

Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य स्कीम से सात और अस्पतालों को जोड़ा
स्वास्थ्य स्कीम से सात और अस्पतालों को जोड़ा
विज्ञापन

दिल्ली सरकार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत मिलता है स्वास्थ्य लाभ
पिछले वर्ष मैक्स के सात अस्पतालों ने छोड़ा था साथ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सरकार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना (डीजीईएचएस) के तहत सूचिबद्ध अस्पतालों की सूची को और बड़ा कर दिया है। सरकार ने हाल ही में सात और निजी अस्पतालों को जोड़ा है। इसमें दो अस्पताल बाहरी दिल्ली, दो पूर्वी दिल्ली, एक दक्षिणी दिल्ली, एक पश्चिमी दिल्ली और एक गाजियाबाद में है। जिन अस्पतालों के नाम इस बार जोड़े गए हैं, उनमें नरेला स्थित फेबरा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, बवाना स्थित गुप्ता मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, जसोला स्थित वीसीटेक आई सेंटर, कराला स्थित सावित्री अस्पताल, जागृति इंक्लेव स्थित दिल्ली हर्ट अस्पताल, पश्चिमी विनोद नगर स्थित श्याम सुपर स्पेशलिटी आई सेंटर और गाजियाबाद स्थित पारस अस्पताल शामिल है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मैक्स के सात अस्पतालों ने दिल्ली सरकार की इस योजना के साथ संबंध तोड़ दिया था। सूत्रों की मानें तो समय पर भुगतान न होने की वजह से बड़े अस्पताल सरकार की इस योजना से काफी परेशान रहते हैं। हालांकि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस समय दिल्ली के सभी अस्पतालों को समय पर भुगतान मिल रहा है। पिछले दो माह का छोड़ दें तो किसी का भी भुगतान लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed