फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बिल्डिंग गिरने की आशंका से बाहर निकले निवासी, हंगामा

बिल्डिंग गिरने की आशंका से बाहर निकले निवासी, हंगामा

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग गिरने की आशंका से बाहर निकले निवासी, हंगामा
फोटो -
विज्ञापन

बिल्डिंग गिरने की आशंका से बाहर निकले निवासी, हंगामा
- मौके से दो आरोपियों को लिया गया है हिरासत में
- लोगों ने लगाया नियम विरुद्ध गड्डा खोदने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली के पास खोदे गए गहरे गड्डे के कारण बिल्डिंग गिरने की आशंका से बराबर स्थित सोसायटी के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बरसात में गड्डा खोदकर हादसे को न्योता देने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गए।

कासना कोतवाली के पास स्थित स्पार्क डिवाइन सोसायटी के लोग शनिवार शाम भारी बरसात के दौरान अपने घरों से बाहर निकलकर हंगामा व प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने बताया कि बरसात के टाइम में उनकी सोसायटी के बराबर गहरा गड्डा खोदा गया है। इससे उसमें पानी भर गया और पास की मिट्टी धंसने लगी है और पाइप लाइन भी टूट गई है। इससे उनकी सोसायटी की बिल्डिंग गिरने का अंदेशा हो गया है। बारिश में भीगते हुए लोग प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों को कई घंटे बरसात में घर से बाहर रहकर बिताने पड़े। एसडीएम सदर ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, एक्टिव सिटीजन के सदस्य हरेंद्र भाटी ने भी मामले में अधिकारियों से मिलीभगत कर नियमों के विरूद्ध काम करने का आरोप लगाया है। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और गड्डे में मिट्टी डलवाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

------------
जेपी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed