{"_id":"5b4f66664f1c1b43748b59ff","slug":"1531930211695-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारा और लूट लिये कारोबारी के कर्मचारी से 95 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारा और लूट लिये कारोबारी के कर्मचारी से 95 हजार
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी के कर्मचारी से 95 हजार लूटे
नई दिल्ली। प्रीत विहार इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारी विजय कुमार (39) को थप्पड़ माकर 95 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस के मुताबिक न्यू कोंडली इलाके में परिवार के साथ रहने वाला विजय एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के मालिक जिग्नेश शाह ने सोमवार को विजय को किसी काम से चावड़ी बाजार भेजा था। काम न होने पर विजय बाइक से बैग में रुपये लेकर लौट रहा था। चित्रा विहार में घुसते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने जबरन विजय को रोक लिया। रुपये छीनने की कोशिश के विरोध पर उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बैग लेकर फरार हो गए।