{"_id":"5b44d69e4f1c1bc3248b5775","slug":"153123804410-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत छात्रा का सुराग नहीं लगने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत छात्रा का सुराग नहीं लगने पर फूटा गुस्सा
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो
छात्रा का सुराग नहीं लगने पर कोतवाली पर प्रदर्शन
5 मई को हुई थी अगवा, पुलिस नहीं लगा पाई सुराग
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव से अपहृत बीए की छात्रा का दो माह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। मंगलवार को गांव के लोग बिसरख कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में छात्रा नहीं मिली तो एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि 5 मई को छात्रा को अगवा किया गया था। छात्रा के चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद न तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और न ही छात्रा को बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा। ब्यूरो